फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में महिला सुरक्षा के लिए लगे पिंक स्क्वायड नदारद

Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब न शहर में होती है गश्त, न ही महिला या राजकीय डिग्री कॉलेज के पास रहती है पिकेट
विज्ञापन

- छेड़छाड़ के मामलों के खिलाफ फौरी कार्रवाई के लिए किया गया था तैयार



कठुआ। शहर में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित पिंक स्क्वायड शहर की सड़कों से नदारद हो गई है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अब महिलाओं की सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं।
दरअसल साल 2022 में जिला पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पिंक स्क्वायड का गठन किया था। इसमें गुलाबी रंग की तीन स्कूटियों पर सवार महिला पुलिस कर्मी शहर के प्रमुख स्थानों पर गश्त करती थी। दस्ते में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने पूरी सक्रियता से सार्वजनिक स्थलों पर बेवजह बैठने वालों के साथ पूछताछ करने का सिलसिला शुरू किया। इससे स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी थी।
विज्ञापन


जिला पुलिस को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी का निर्वहन करने के लिए तीन स्कूटियां उपलब्ध करवाई गई थी। इन्हें पिंक स्क्वायड का नाम दिया गया था। कोई भी महिला उनकी सहायता पाने के लिए 100 नंबर डायल कर सकती थी लेकिन समय के साथ यह पिंक स्क्वायड शहर की सड़कों से गायब हो गया है।
विज्ञापन



विभागीय कार्यों के निहित करीब तीन माह पूर्व स्क्वायड की दो स्कूटियों को विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कठुआ सिटी थाना भेजा गया था। ऐसे में वुमन सेल के पास मौजूद एक स्कूटी का उपयोग जरूरत के समय किया जा रहा है। श्री अमरनाथ यात्रा में इस स्क्वायड की महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। इनकी यात्रा ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोबारा पिंक स्क्वायड शहर की सड़क पर पूर्व की भांति ही रहेगी।
अनुराधा चौधरी, वुमन सेल प्रभारी, थाना कठुआ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें