फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 200 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे योग में प्रतिभा

Tue, 29 Jul 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 शुरू
विज्ञापन

कठुआ। नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को छठी योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ स्कूल के निदेशक गंधर्व सिंह काटल ने किया। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आॅनलाइन पंजीकरण से शामिल होने वाले प्रतिभागियों की पहले दिन आयुवर्ग के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए वर्गीकृत कर दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन

इसके बाद विधिवत प्रतियोगिता करवाई गई जिसके नतीजे मंगलवार को आएंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को परंपरागत योग के साथ फारवर्ड बेंड, बैक बेंड, लेग बैलेंस, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंड बैलेंस, सुपाइन, आर्टिस्टिक सिंगल मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें