जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 शुरू
कठुआ। नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को छठी योगासन खेल चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ स्कूल के निदेशक गंधर्व सिंह काटल ने किया। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव सुनीता वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आॅनलाइन पंजीकरण से शामिल होने वाले प्रतिभागियों की पहले दिन आयुवर्ग के अनुसार अलग-अलग श्रेणियों के लिए वर्गीकृत कर दस्तावेजों की जांच की गई।
इसके बाद विधिवत प्रतियोगिता करवाई गई जिसके नतीजे मंगलवार को आएंगे। इस दौरान प्रतिभागियों को परंपरागत योग के साथ फारवर्ड बेंड, बैक बेंड, लेग बैलेंस, ट्विस्टिंग बॉडी, हैंड बैलेंस, सुपाइन, आर्टिस्टिक सिंगल मुकाबले करवाए गए।