फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिला बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता कठुआ में 11 अक्टूबर से होगी शुरुआत

Fri, 10 Oct 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला बैडमिंटन संघ कठुआ की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। सिंचाई विभाग के स्पोर्ट्स क्लब (ऑफिसर्स क्लब) कठुआ में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए चार श्रेणियों में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। सीनियर, जूनियर (अंडर-19), सब-जूनियर (अंडर-16) और वेटरन (45 वर्ष से अधिक)। सीनियर और जूनियर वर्ग के लिए सिंगल्स का प्रवेश शुल्क 200 और डबल्स का 400 निर्धारित किया गया है। सब-जूनियर वर्ग के लिए सिंगल्स 100 और डबल्स 300 में पंजीकरण होगा। वेटरन वर्ग के लिए भी सिंगल्स 200 और डबल्स 400 में पंजीकरण किया जा सकता है। प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी नियमों के अनुसार, सभी मैच बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के नियमों के तहत खेले जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2025 शाम 7 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद कोई भी प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी। ड्रॉ की प्रक्रिया 11 अक्टूबर को दोपहर 4 बजे आयोजित की जाएगी जबकि पहला मुकाबला उसी दिन शाम 5 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें