जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित बॉक्सिंग के मुकाबले में भा
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से जिले में खेल गतिविधियां शुरू करवाई गई। इसमें अंडर-19 आयु वर्ग के लिए इंटर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई।
प्रतियोगिताओं का संचालन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह सम्ब्याल की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, वुशु, बॉक्सिंग, स्केटिंग, सॉफ्टबॉल, गतका और टेबल टेनिस कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाई जा रही हैं। तैराकी प्रतियोगिता जांडी तालाब हीरानगर में हो रही है। इन खेल गतिविधियों में युवा खिलाड़ी भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए गए। इसमें अनिकेत शर्मा, हर्षित जुनेजा, विवेक डिगरा, अंश कुमार और अभिनंदन आनंद शर्मा को अगले दौर के मुकाबलों के लिए चयनित किया गया। संवाद