फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडर-17 बालकों की इंटर डिवीजन यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Fri, 17 Oct 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित लड़कों की इंटर डिवीजन खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालकों की इंटर डिवीजन यूटी स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कश्मीर डिवीजन ने जम्मू डिवीजन को मात्र एक अंक से हराकर रोमांचक शुरुआत की। इसके बाद हुए दूसरे मुकाबले में भी कश्मीर डिवीजन ने एक अंक से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख कर रहे जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल ने बताया कि यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के युवा सेवाएं एवं खेल निदेशालय की निदेशक जनरल अनुराधा गुप्ता के निर्देशन में और संयुक्त निदेशक विनाक्षी कौल की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। दो दिनों की इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली है, जो जम्मू-कश्मीर में बढ़ती खेल संस्कृति और प्रतिभा विकास की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें