फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों ने ताइक्वांडो और तैराकी में दिखाई प्रतिभा

Sun, 27 Jul 2025 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से अंतर-विद्यालय जिला स्तरीय चयन सह ट्रायल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। शनिवार को ताइक्वांडो और तैराकी की प्रतियोगिताओं में जिले भर के छात्रों ने भाग लिया। ताइक्वांडो ट्रायल्स के बाद अंडर-19 बालक वर्ग में पुरव देव सिंह, प्रवीन कुमार, सचिन कुमार, उपलक्ष रघुवंशी, कृष शर्मा, विवेक डिगरा, चेतन शर्मा, माणिक खजूरिया, मंथन सिंह संब्याल और बालिका वर्ग में सलीमा, अमूल्या, रहीना अख्तर, नर्गिस, वंशिका, रवीना, प्रिया और खुर्शीद का चयन किया गया। हीरानगर के जांडी स्थित तालाब में तैराकी ट्रायल्स के दौरान अंडर-14 बालक वर्ग में वीर शर्मा (500 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक) और सक्षम पनोत्रा (500 मी. फ्री स्टाइल), अंडर-17 आयु में सुशील सिंह (100 मी. फ्री स्टाइल), अंकु सिंह (200 मी. फ्री स्टाइल), निर्भय सिंह (500 मी. फ्री स्टाइल) के लिए चयन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें