कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली में कारगिल विजय दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता में चौथी जम्मू-कश्मीर एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने विभिन्न तरह के पोस्टर बनाकर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. वरिंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच के रूप में कार्य करती है। इस मौके पर प्रो. जसविंदर सिंह, डॉ. रविंदर कौर, डॉ. शुभ कुमार, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, डॉ. रोशन लाल, रोशन शर्मा, प्रो. विशाल माैजूद रहे। संवाद