फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अधिराज और दक्ष को मिला प्रदेश टीम में स्थान

Thu, 24 Jul 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों ही खिलाड़ियों की उपलब्धि से परिवार, जिला व हॉकी खेल से जुडे़ लोगों में खुशी की लहर
विज्ञापन

कठुआ। जिले के युवा खिलाड़ी अधिराज सिंह अंदोत्रा और दक्ष शर्मा ने जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की टीम में स्थान प्राप्त किया है। यह चयन उन्हें आगामी 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए किया गया है।
इसकी जानकारी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर कठुआ के कोच रोहित शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अधिराज सिंह अंदोत्रा और दक्ष शर्मा को स्थान मिलना जिले के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थान उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर हासिल किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि जिले व हॉकी खेल के साथ जुडे़ लोगों और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। उन्होंने दोनों ही खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें