फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी कठुआ में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत

Wed, 15 Oct 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में फैकल्टी टीम रही बिजेता
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मंगलवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट में पैकल्टी टीम ने एमबीबीएस अंतिम वर्ष की विद्यार्थियों की टीम को हराकर जीत दर्ज की है।

मेडिकल कॉलेज फैकल्टी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 112 रन का लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीबीएस विद्यार्थियों की टीम 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद फैकल्टी टीम को छह रनों से विजेता घोषित किया गया। इसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए डॉ. अंशुमन को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रस्साकशी में लड़कियों के मुकाबले में अंतिम वर्ष की एमबीबीएस विद्यार्थियों की टीम ने प्री-फाइनल की टीम को हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। जबकि सौ मीटर लड़कियों की दौड़ में राशी ने पहला स्थान और वैष्णवी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़को के मुकाबले में हर्षदीप प्रथम और अफान दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, शॉटपुट प्रतियोगिता में लड़कियों के मुकाबले में शिक्षा ने स्थान, जबकि राशि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, लड़कों के मुकाबले में फैजान और शाहिद ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. संजय कलसोत्रा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें