शहर के पटेलनगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भ भागवत कथाजागरूक पाठक
- फोटो : धान क्रय केंद्र पर ट्रॉलियों में लदा पड़ा धान।
कठुआ। शहर के पटेल नगर स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का योजन जारी है। अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रही कथा कथाव्यास संत सुभाष शास्त्री के प्रवचनों का रसास्वादन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
कथा के छठे दिन शास्त्री जी महाराज ने कहा कि हम सनातन धर्म के उपासक हैं जिसका केवल एक संदेश है अपने धर्म का पालन करो और दूसरे धर्मों का सम्मान करो। कई तथाकथित धर्मगुरु दूसरे धर्म के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हैं यह ठीक नही है। उन्होंने कहा कि हमें एक अनुशासित साधक बन कर प्रभु की साधना करनी चाहिए। शास्त्री जी ने कहा कि जब हम किसी को नमस्कार करते हैं तो उसके बाहरी शरीर को नहीं हम उसके अंतर के चेतन को ही नमस्ते करते हैं।