कठुआ। जिले में सोमवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। जिले के युवाओं ने शहर में बाइक रैली निकालकर महाराणा प्रताप का जयघोष किया। करनी सेना ने अमर क्षत्रिय राजपूत सभा वार्ड-7 में ध्वजारोहण कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी। शहर में कालीबड़ी से रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली गई। आयोजक रंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि महाराणा प्रताप नाम वीरता और वचन की एक अद्भुत मिसाल का। महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाई। ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों के जीवन व शिक्षाओं पर चलते हुए हमें देश की मजबूती के लिए काम करना होगा। अब समय आ गया है कि देश में ऐसे संस्कार का वातावरण तैयार किया जाए, जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले।
उधर, करनी सेना ने जयंती पर अमर क्षत्रीय राजपूत सभा में कार्यक्रम करवाया।