फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साइंस संगोष्ठी में चमकी साची शर्मा

Sat, 11 Oct 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
साची शर्मा
विज्ञापन
कठुआ। नौवीं कक्षा की छात्रा साची शर्मा ने राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित संगोष्ठी जम्मू स्थित जेकेएससीईआरटी डिविजनल ऑफिस में आयोजित की गई थी जिसका विषय था क्वांटम युग की शुरुआत, संभावनाएं और चुनौतियां।
विज्ञापन

आयोजन का संचालन नेशनल साइंस सेंटर, दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), जम्मू-कश्मीर के सहयोग से किया गया। स्प्रिंग डेल्स इंग्लिश स्कूल चनग्रां कठुआ की छात्रा साची ने जिला और जोन स्तर पर विजयी होकर कठुआ का प्रतिनिधित्व डिविजनल स्तर पर किया। सहपाठियों ने बताया कि उनकी यह उपलब्धि वैज्ञानिक जिज्ञासा, सीखने के प्रति समर्पण और नवाचारशील सोच का प्रमाण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें