फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मांगों के लिए सफाई कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय में किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jul 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जिला प्रशासन और सरकार पर संघर्ष को कुचलने का आरोप लगाया
विज्ञापन

कठुआ। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले 21 दिनों से लगातार जारी है। शनिवार को नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने प्रशासन और सरकार पर उनके संघर्ष को कुचलने का आरोप लगाया।
जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि सफाई कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसको लेकर वह लोग इससे पहले 20 बार हड़ताल कर चुके हैं लेकिन हर बार आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को खत्म कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मांग को लेकर अधिक समय सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के बजाय उनके हकों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत शुक्रवार को उधमपुर में प्रशासन ने जबरन सफाई करवाने का प्रयास किया है। इसका सफाई कर्मचारी ने जब विरोध किया तो कुछ सफाई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। मगर वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं करती उनकी हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें