कठुआ। नियमित किए जाने के साथ-साथ अन्य लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। सफाई कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी करते हुए सरकार पर अनेदखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आए करोड़ों के विकास का दावा करने वाली सरकार के पास 1500 सफाई कर्मचारियों को उनका हक देने के लिए फंड नहीं है। जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि उनकी हड़ताल को 20 दिन हो चुके हैं। पूरा शहर कचरे से पटता जा रहा है जिससे आम आदमी परेशान है । मगर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा की जाने की मांग की। संवाद