फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों की हड़ताल जारी

Sat, 19 Jul 2025 01:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बीते 28 जून से कोर्टों को शहर से बाहर स्थानांतरण को लेकर वकीलों की जारी हड़ताल पर शनिवार को विराम लग सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, बीते वीरवार को नवनियुक्त बार एसोसिएशन कठुआ की कार्यकारिणी कमेटी ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर आश्वासन मिला था कि किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) किसी भा कोर्ट को शहर के बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।
इसके बाद बार की नवनियुक्त कार्यकारिणी कमेटी ने जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास को हड़ताली वकीलों को संबोधित कर हड़ताल को खत्म करवाने का आग्रह किया था। जिसको जिला उपायुक्त ने मान लिया और शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में आने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन

बता दें कि किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) सहित एएलसी और उपभोक्ता फोरम के प्रस्तावित स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। जिसके चलते शुक्रवार को भी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर के भीतर सभी न्यायालयों के कामकाज को ठप रखा। हालांकि अतिआवश्यक मामलों में वकीलों की कोर्ट में उपस्थिति देखी गई। बीते वीरवार को जिला उपायुक्त से मुलाकात करने के बाद हड़ताल को शनिवार तक दो दिनों के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष वाईसी कटोच को उपायुक्त ने आश्वासन दिया था कि उपभोक्ता फोरम कोर्ट और एएलसी को शहर से बाहर भेजने का जिला प्रशासन का कोई इरादा नहीं है। बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मान लिया था और शनिवार को हड़ताली वकीलों की हड़ताल को समाप्त करने के लिए जिला उपायुक्त को जिला कोर्ट परिसर में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें