फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 28 दिन बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, हटने लगा कचरा

Mon, 28 Jul 2025 12:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में हड़ताल खत्म होने के बाद मुखर्जी चौक में सफाई का काम हुआ शुरू। संवाद - फोटो : सरयू में बाढ़।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई शुरू
कठुआ। पिछले 28 दिनों से जारी हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। रविवार को हड़ताल से लौटे सफाई कर्मचारियों ने शहर में जगह-जगह लगे कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुबह से जगह-जगह से कचरे को हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सफाई कर्मचारी यूनियन के अशोक कुमार ने बताया कि गत दिवस श्रीनगर में प्रधान सचिव मनदीप कौर और मुख्यमंत्री के सलाहकार के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने हड़ताल को वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से आश्वासन मिला है कि मंगलवार के बाद उनकी मांगों को पूरा करने के कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 28 दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। इसे सुबह से कर्मचारी लगातार हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भारी मात्रा में जमा करना एक दिन में नहीं हटाया जा सकता है। इसे हटाने में एक-दो दिन का समय लगेगा। फिलहाल पहले शहर के प्रमुख स्थानों पर पर ही फोकस किया जा रहा है।

रोज 40 टन कचरा होता था एकत्रित
पिछले 28 दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रतिदिन करीब 40 टन तक कचरा एकत्रित होता था। उमस से भरी इस गर्मी के मौसम में इस कचरे में होने वाली सड़न लोगों को परेशान कर रही थी। रविवार को हड़ताल खत्म होने के साथ सफाई शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अगर और लंबी होती तो इससे बीमारियां फैलने का खतरा हो सकता था।-
विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में नियमित सफाई का काम शुरू हो गया है। सफाई कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे कचरे के ढेर को हटा लिया है। अब गलियों में लगे कचरे को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।

- अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें