फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: द्रमण से दरगोदी तक सड़क का ब्लैकटॉपिंग कार्य शुरू

Sun, 28 Dec 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्राइमरी हेल्थ सेंटर द्रमण से दरगोदी तक सड़क के ब्लैकटॉपिंग कार्य शुरू हो गया है। सिटी एवं टाउन प्लानिंग विभाग के द्वारा मंजूर 60 लाख की लागत से होने वाले निर्माण का शुभारंभ विधायक बसोहली ठाकुर दर्शन सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर द्रमण तक आने-जाने वाले मरीजों, स्थानीय निवासियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण उनकी प्राथमिकता है और बसोहली विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज इलाकों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें