फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: फिंतर-बिलावर सड़क पर गड्ढों से मिलेगी राहत, शुरू हुआ मरम्मत कार्य

Fri, 10 Oct 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर से बिलावर कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इन समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद है, क्योंकि लोक निर्माण विभाग ने इस 7 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस सड़क पर सफर करने वाले लोगों को अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि सरकार की ओर से सड़क की मरम्मत के लिए लगभग 38 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को गड्ढों में कंकर भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे सड़क की सतह को समतल किया जा सके। इसके बाद 11 अक्टूबर से तारकोल बिछाने का कार्य आरंभ किया जाएगा, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह सड़क न केवल फिंतर और बिलावर को जोड़ती है बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था और मरीजों, विद्यार्थियों तथा दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा होती थी। मरम्मत कार्य के पूरा होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें