कठुआ। बसोहली प्रशासन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई लगातार भारी बारिश के कारण भरमार से झेंखर तक की सड़क कई स्थानों पर भूस्खलन और दरारों के चलते गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की चौड़ाई भी कई हिस्सों में कम हो गई है जिससे यह मार्ग भारी वाहनों के लिए असुरक्षित हो गया है।
तहसीलदार बसोहली ने सलाह दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती और इसे सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक इस मार्ग पर बसों, डंपरों, टिपरों जैसे भारी वाहनों की आवाजाही से परहेज किया जाए। आम जनता और संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। संवाद