फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसे में महिला सहित दो घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

Mon, 29 Dec 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। पहला मामला दोपहर चड़वाल इलाके का है जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल हीरानगर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान मलकीत सिंह (35) पुत्र बलजीत सिंह के बेटे निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। वहीं, अन्य मामला शहर से सटे चक देसा सिंह का है जिसमें एक राहगीर महिला सुनीता (55) पत्नी रशपाल निवासी वार्ड 2 कठुआ को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। महिला की पैर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें