फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कम्युनिटी हॉल में हिंदू सम्मेलन करवाया

Mon, 29 Dec 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
हीरानगर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उपस्थित लोग। -- स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर के कम्युनिटी हॉल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की हीरानगर इकाई की ओर से आयोजित किया गया जिसमें प्रांत प्रचारक मुकेश मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज में एकता, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहद कारगर है। जिस तरह से हिंदुओं को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं उसका मुकाबला करने के लिए हमारा जागरूक और संगठित होना बेहद जरूरी है। जातियों में न बंटते हुए हिंदुओं को एकजुटता दिखानी चाहिए। वहीं कूटा के रामलीला मैदान में भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें