फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भजन संध्या में गायकों ने अपनी प्रस्तुति से मन मोहा

Sun, 12 Oct 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
साहित्य कला और भाषा अकादमी की ओर से आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकारसंवाद
विज्ञापन
कठुआ। साहित्य कला और भाषा अकादमी की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य पर शहर के विश्वकर्मा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय साहित्य संस्था त्रिवेणी कला कुंज और सबरस साहित्य संगम के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कठुआ के छह प्रमुख गायक कलाकारों ने मधुर प्रस्तुतियों ने रंग भरा।
विज्ञापन

शनिवार को विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान करतार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ कलाकार विनय जसवाल ने किया। जिन्होंने माता सरस्वती की वंदना पेश की। वहीं, इस मौके पर गायक दिनशेर हंस ने श्री कृष्ण भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कपिल ठप्पा ने हनुमान भजन पेश किया, तो मनीषा देवी ने सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान बंटी अलमस्त द्वारा प्रस्तुत भेंट मैं तेरे दर पर आया भी श्रोताओं ने खूब पसंद किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे नरेश कुमार ने कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में मंच संचालन हास्य कवि विजय शर्मा ने किया, जबकि त्रिवेणी कला कुंज की अध्यक्ष डॉ. ऊषा मोगा और सबरस साहित्य संगम के अध्यक्ष तिलक राज सुम्बड़िया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें