शहर के वार्ड पांच में आयोजित भंडारे में लोगों को माल पूड़े का प्रसाद वितरित करते शिव लंगर कमेट
कठुआ। पवित्र सावन माह के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां जारी हैं। सुबह से जारी रहने वाले कार्यक्रमों से मंदिरों में रौनक बढ़ गई है।
रविवार को शहर के प्राचीन बावली स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह सबसे पहले भगवान शिव को भोग लगाया गया और इसके बाद जयघोष के साथ आम भक्तों के लिए भंडारा खोला गया। इस भंडारे में शामिल भक्तों ने सबसे पहले मंदिर में जाकर माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के सेवादार राकेश शर्मा ने बताया कि बावली स्थित महादेव मंदिर में सावन माह के दौरान हर रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में मंदिर कमेटी और वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में शिव लंगर कमेटी की ओर से मालपूड़े के प्रसाद का वितरण किया गया।