फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर के मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रम

Mon, 21 Jul 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
शहर के वार्ड पांच में आयोजित भंडारे में लोगों को माल पूड़े का प्रसाद वितरित करते ​शिव लंगर कमेट
विज्ञापन
कठुआ। पवित्र सावन माह के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां जारी हैं। सुबह से जारी रहने वाले कार्यक्रमों से मंदिरों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के प्राचीन बावली स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह सबसे पहले भगवान शिव को भोग लगाया गया और इसके बाद जयघोष के साथ आम भक्तों के लिए भंडारा खोला गया। इस भंडारे में शामिल भक्तों ने सबसे पहले मंदिर में जाकर माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के सेवादार राकेश शर्मा ने बताया कि बावली स्थित महादेव मंदिर में सावन माह के दौरान हर रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर में मंदिर कमेटी और वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में शिव लंगर कमेटी की ओर से मालपूड़े के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें