हीरानगर। शांति निकेतन सन्यास आश्रम में 10 से 16 अगस्त 2025 तक श्रीमद् भागवत भक्ति ज्ञान यात्रा के आयोजन का रविवार को मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण की लीलाओं और भक्ति ज्ञान पर आधारित कथा होगी जिसका वाचन गिरधर गोपाल शास्त्री की ओर से किया जाएगा। आयोजन 10 से शुरू होकर 16 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भक्ति संगीत, धार्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का समावेश होगा। संवाद