स्पोर्ट्स सटेडियम कठुआ में स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल परेड में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिले में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। रक्षाबंधन के बाद शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है।
विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा रहने वाले विद्यार्थी लगातार प्रस्तुतियों को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रविवार को भीषण गर्मी और उमस के बावजूद शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह के लिए विद्यार्थियों और सुरक्षाबलों
की टुकड़ियों ने परेड का
अभ्यास किया।
जिला पुलिस की बैंड की धुन पर 3 चक्रों में हुए अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ परेड की रिहर्सल की। यहां प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। वहीं इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने मास पीटी का भी अभ्यास किया।
इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि समारोह को यादगार बनाने के लिए हर तरह की तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है। इसमें परेड को अनुशासित करने के पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
समारोह के दौरान होने वाली परेड में कठुआ जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जिला पुलिस लाइन, होमगार्ड्स, एनसीसी की टुकड़ियां के अलावा विद्यार्थियों की टुकड़ियां शामिल रहेंगी।