कठुआ। जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग को लेकर ऑल पार्टी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री बाबू सिंह ने की। इसमें विभिन्न पार्टियों के नेताओं सहित सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रविवार को आयोजित इस बैठक में राज्य दर्जा बहाली सहित कंडी क्षेत्र में लगाए जा रहे सीमेंट प्लांट के अलावा लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, फर्जी मतदाता सूची जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने सभी पार्टियों को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए एक सांझा मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी पार्टियों ने निर्णय लिया है कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में राज्य बहाली को लेकर एक सम्मेलन किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द से जल्द राज्य का दर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दर्जा बहाली का वादा किया था। संवाद