कठुआ। बसोहली की प्राचीन रामलीला को लेकर तैयारियां चल रही हैं। क्लब के सभी कलाकार रिहर्सल करने में जुटे हुए हैं।
बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान मंचन के तौर-तरीकों और दृश्यों की बारीकियों के बारे में समझाया गया। रोज रात आठ बजे के बाद कलाकारों की रिहर्सल शुरू हो जाती है। तबला और हारमोनियम पर शास्त्रीय संगीत के साथ कलाकारों को संवाद सिखाया जा रहा है। इसके लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पुराने कलाकार योगदान दे रहे हैं। हनुमान का अभिनय करने वाले व्यक्ति को ध्वज चढ़ाने के बाद रामलीला के मंचन तक ब्रह्मचर्य और अन्य नियमों का पालन करना पड़ता है। वहीं, अन्य कलाकारों को भी कुछ दिन पूर्व से ही कुछ नियमों का ध्यान रखना पड़ता है।संवाद