फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलों और नालों के पास अवैध खनन पर रोक

Thu, 18 Sep 2025 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारी बारिश और बाढ़ के बाद नदी-नालों में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिला कठुआ में पुलों और नालों के आसपास हो रहे अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने 500 मीटर की परिधि में लघु खनिजों (रेत, बजरी, आरबीएम) की खोदाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने जारी किया। इसमें अवैध खनन की वजह से पुलों की संरचनात्मक सुरक्षा और कृषि पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभावों को मुख्य कारण बताया गया है। आदेश में स्पष्ट किया है कि पुलों के आसपास की खोदाई से नींव कमजोर हो सकती है जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अनियंत्रित खनन से तटबंधों को नुकसान पहुंचता है जिससे मिट्टी का कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति हो सकती है। एसडीपीओ और एसएचओ को सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें