ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर रोड जाम करते वार्ड 14 के लोग। संवाद
कठुआ। दस दिनों से तीन बार ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली संकट से जूझ रहे वार्ड 14 लोगों का एक बार फिर गुस्सा फूट पड़ा।
मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ कठुआ से हटली मोड़ जाने वाले मार्ग जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग सोमवार को उनके साथ वादा किया था कि मंगलवार को 12 बजे तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, लेकिन जब बिजली बहाल नहीं हुई तो स्थानीय लोगों ने एक बार यातायात को जाम कर दिया। आधा घंटा यातायात जाम होने से सड़क के दोनों और वाहनों के लंबी कतारें लग गई।
स्थानीय अजीत सिंह ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता का फोन आया है कि मंगलवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली को बहाल करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में शामिल महिलाएं युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि विभाग मोहल्ले के हर घर में स्मार्ट मीटर तो लगाया है लेकिन अपनी सेवा को भी स्मार्ट कर लिया होता तो उन्हें सड़क पर न उतरना पड़ता। संवाद