फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में 1.14 करोड़ से बनेगी जल प्रदूषण जांच लैब

Wed, 23 Jul 2025 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कार्यालय परिसर में स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गईऔद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले पानी के 10 से ज्यादा सैंपल भेजे जाते हैं जम्मू
विज्ञापन





कठुआ। जिले में लगातार बढ़ रहे औद्योगिकीकरण के बीच जल प्रदूषण से जुड़े सैंपलों की जांच जल्द कठुआ में ही संभव हो जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के कठुआ कार्यालय परिसर में जल्द जांच लैब का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस पर 1.14 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह पानी के सैंपलों की नियमित जांच में सहयोगी होगी। इससे जलस्त्रोतों की जांच जिले में संभव होगी और नतीजे भी जल्द हासिल किए जा सकेंगे। औसतन औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले पानी के 10 से ज्यादा सैंपल हर महीने जांच के लिए क्षेत्रीय लैब जम्मू में भेजे जाते हैं। इसके अलावा जिले में जलस्त्रोतों के प्रदूषण की जांच भी करवाई जाती है। क्षेत्रीय लैब पर अतिरिक्त भार के चलते कई बार परिणाम आने में कई दिन जाते थे। ऐसे में विभाग ने अब जिले में ही अपनी लैब स्थापित करने का काम शुरू किया है। जिला प्रदूषण नियंत्रण विभाग परिसर में ही लैब तैयार की जाएगी जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से उपकरण स्थापित कर सैंपल की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में कठुआ जिले में विभाग के पास वैज्ञानिक भी उपलब्ध हैं। लैब स्थापित होने के बाद लैब सहायक से लेकर अन्य जरूरी स्टाफ को भी तैनात किए जाने की योजना है। बता दें कि जिले में पिछले तीन साल में 150 से ज्यादा औद्योगिक इकाईयों को स्थापित किया गया है। 450 से ज्यादा इकाईयां अग्रिम पंजीकरण करवा चुकी हैं। जिले में घाटी, कीड़ियां गंडियाल, महरोली, हटली मोड़ सहित दर्जन भर से ज्यादा निजी क्षेत्रों में भी इकाईयां स्थापित की गई हैं। ऐसे में पर्यावरणीय प्रभाव को नियमित जांच और दायरे को बढ़ाए जाने के लिए सैंपल की अधिक और नियमित जांच की जरूरत भी महसूस की जा रही है।

..............

विभाग की ओर से प्रदूषण नियंत्रण विभाग परिसर में जांच लैब स्थापित की जा रही है। इसकी डीपीआर बनकर तैयार है। लैब निर्माण के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। आने वाले समय में कठुआ जिले के सैंपल कठुआ की लैब में ही जांच लिए जाएंगे।
विज्ञापन


अनुपम कौल, जिला अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें