फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाद नाले में गिरा पिकअप वाहन, चालक घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के खाद दरिया में गिरा पिकअप वाहन जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। बनी-चंडियार रोड पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि इस घटना में पिकअप के परखच्चे उड़ गए हैं। वीरवार शाम को हुई घटना के बाद घायल पिकअप चालक को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान मोहम्मद शमीम (50) निवासी गांव अरवार्ड पंचायत सुरजन बनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना उस समय पेश आई जबकि पिकअप ट्रक का चालक वाहन को चंडियार की ओर से लेकर बनी की ओर आ रहा था। रास्ते में उससे पिकअप ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के साथ करीब 200 मीटर गहराई में बहने वाले खाद नाले में जा गिरा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए उसे नाले से निकाला और बनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया है।
ग्रामीणों के अनुसार इस घटना में चालक की जान तो बच गई है लेकिन दो मीटर से ज्यादा की गहराई में गिरने से पिकअप ट्रक दो टुकड़ों में बंट गया और उसके परखच्चे उड़ गए हैं। इस संबंध में बनी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें