फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पीएचई इलेवन ने एग्रीकल्चर इलेवन को हराया

Tue, 30 Dec 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मुकाबले में पीएचई इलेवन ने एग्रीकल्चर इलेवन को तीन विकेट से पराजित किया। यह प्रतियोगिता राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के मैदान पर खेली जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एग्रीकल्चर इलेवन निर्धारित 20 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर मुकेश ने किया। उसने 13 गेंदों पर 17 रन बनाए। अमित गुप्ता ने 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए जबकि कैलाश ने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 12 रन का योगदान दिया। पीएचई इलेवन के गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी की। इसमें सुमेश हंगलू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। विनोद कुमार ने चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। रोहित कुमार ने 3 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट जबकि कुलभूषण सिंह ने 2.1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

87 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएचई इलेवन ने 17 ओवर में जीत हासिल कर ली। रंदीप ने 22 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर पारी को संभाले रखा। सिमरन ने 15 गेंदों पर एक-एक चौका और छक्का की मदद से 15 रन बनाए। विजय ने 27 गेंदों पर दो चौकों के साथ 13 रन जोड़े। वहीं, गेंदबाजी में एग्रीकल्चर इलेवन के अरुण देव और पंकज अंदोत्रा ने 2-2 विकेट हासिल की जबकि मुकेश, धीरज और कैलाश को एक-एक विकेट अपने नाम की। वहीं, सुमेश हंगलू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल करने के साथ-साथ 7 गेंदों पर एक-एक चौका और छक्का लगाकर शानदार 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें