फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बुद्धि में प्यास बुझाने के लिए जुगाड़ कर रहे लोग

Wed, 17 Sep 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बुद्धि में टुल्लू पंप से पेयजल सप्लाई का जुगाड़ चलाने को मजबूर ग्रामीण, मुख्य पाइपलाइन से कई घर
विज्ञापन
कठुआ। बुद्धि गांव के वार्ड पांच में लोग पेयजल पाइपलाइन के साथ टुल्लू पंप इस्तेमाल करने को मजबूर हो गए हैं। पाइपलाइन से पानी लोगों के घरों में नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में गली से गुजरती पाइप में जैसे ही विभाग की ओर से पानी छोड़ा जाता है जगह जगह पाइप में जुगाड़ के साथ पानी हासिल करना स्थानीय लोगों की मजबूरी बन गया है। स्थानीय साहिल सेवादार ने बताया कि कुछ महीने पहले विभाग ने मरम्मत के लिए नाले से पाइप को निकाला था। इसके बाद टूटी पाइप की जुगाड़ से मरम्मत की गई। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग से बात की गई है लेकिन अधिकारी ठेकेदार की ओर से नई पाइपलाइन बिछाए जाने का आश्वासन देकर टाल देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें