कठुआ। पुलिस ने तीन अगल-अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से खनन सामग्री ढोने पर चार वाहनों को जब्त किया है। बीते सोमवार को घाटी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्राली, नगरी पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। हीरानगर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने डंपर पर कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को भूवैज्ञानिक और खनन विभाग को सौंप दिया है। संवाद