फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एनआरएमयू हर पल कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए संघर्षरत

Wed, 31 Dec 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
नार्थन रेलवे मेन्स यूनियन द्वारा कठुआ रेलवे स्टेशन पर आयोजित बैठक में पहुंचे यूनियन के सदस्य
विज्ञापन
-एनआरएमयू की शाखा परिषद की बैठक संपन्न
विज्ञापन




कठुआ। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) जम्मू की शाखा परिषद की बैठक कठुआ रेलवे स्टेशन परिसर में हुई। मंगलवार को आयोजित बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कठुआ रेलवे स्टेशन और आसपास के स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कामरेड हरपाल सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक में रेल कर्मचारियों ने अपने बीच यूनियन नेता के पहुंचने पर खुशी का इजहार किया और उन्हें ड्यूटी के दौरान हो रही परेशानी, कर्मियों की कमी, रेलवे आवास की मरमत, छुट्टी की समस्या जैसे अन्य मुद्दों को यूनियन नेता के सामने रखे। शाखा अध्यक्ष कॉम हरपाल सिंह ने रेल कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को जायज करार देते हुए आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों को लेकर जल्द ही वह संबंधित रेल अधिकारियों से मिलकर उनका समाधान करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें संघर्ष की राह पर चलना है इसलिए सभी सदस्य अपने स्तर पर तैयारी रखें। उन्होंने बताया कि नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ही एक ऐसी यूनियन है जो रेल कर्मचारियों के लिए लड़ाई लड़ने का काम करती है। इस दौरान शाखा सचिव कॉमरेड राजेश शर्मा, शाखा उपसचिव कॉमरेड अमित केरनी, शाखा उपाध्यक्ष कॉमरेड रामपाल शर्मा, सत्यार्थ गुप्ता, अजय यादव, मदन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें