फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 272 करोड़ की परियोजना को पुनर्जीवित करने का किया आग्रह

Fri, 25 Jul 2025 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ विधायक डॉ भारत भूषण मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लास्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण
विज्ञापन

कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को उठाया है। श्रीनगर में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डॉ. भूषण ने वर्ष 2020 में कठुआ शहर के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग की प्रस्तावित 272 करोड़ की परियोजना को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दो लाख से अधिक की आबादी वाले शहर में वर्तमान में सीवरेज व्यवस्था खस्ताहाल हो चुकी है। इसके परिणामस्वरूप शहर की स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केवल वैज्ञानिक सीवरेज परियोजना के पुनरुद्धार और क्रियान्वयन से स्वच्छता परिदृश्य में सुधार होने के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा उन्होंने शहर में पुलों की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए वित्त आयोग अनुदान के तहत धनराशि उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

डॉ. भूषण ने उमर अब्दुल्ला से वित्त आयोग अनुदान के तहत आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आवंटित धनराशि का उपयोग हो जाने पर वित्तीय सहायता अनुदान के तहत और धनराशि जारी की जाएगी।
वहीं, शहर की सीवरेज योजना के पुनरुद्धार का मुद्दा आवास एवं शहरी विकास विभाग के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें