फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंझिरी के झूला पुल की बनेगी नई डीपीआर

Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. जितेंद्र सिंह
विज्ञापन

कठुआ/बनी। मंझिरी के झूला पुल की जगह नया पुल बनेगा। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बनी में डीपीआर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इलाके में सुरक्षा हालात को लेकर प्रशासन के साथ विशेष चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र बनी में दो घंटे से अधिक समय तक जन संवाद कार्यक्रम में माैजूद रहे। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएमजीएसवाई सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने शिकायतों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया। डॉ. सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर विशेष बैठक भी की। हाल ही में हुई मुठभेड़ों और हत्याओं के बाद क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की जानकारी उन्हें दी गई। उन्होंने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग पर जोर दिया। जन संवाद के दौरान मंत्री ने बनी कस्बे के केंद्र में स्थित वर्षों पुराना ‘झूला पुल’ को असुरक्षित बताते हुए इसके स्थान पर नया पुल बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके लिए आंशिक धनराशि उनके सांसद निधि से दी जा सकती है। उन्होंने छत्रगलां टनल को वर्तमान योजना में शामिल करने की जानकारी दी। यह 6.8 किमी लंबी सुरंग लखनपुर को डोडा से जोड़ते हुए पूरे वर्ष संपर्क सुविधा उपलब्ध कराएगी जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई ने अब इस परियोजना को संभाल लिया है। मंत्री ने धार रोड के चौड़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सिर्फ समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि जनता को यह विश्वास दिलाना भी है कि वे सुने और समझे जा रहे हैं। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, विधायक डॉ. दर्शन सिंह, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष, सदस्य और पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें