बाबा मोती राम मेहरा की याद में शहर के मुखर्जी चौक में कश्यप समाज की ओर से लगाया गया गर्म दूध का
रामकोट। भाजपा मंडल रामकोट में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मन की बात के 129वें संस्करण को सुना। यह सभी कार्यक्रम पहाड़ी जिला प्रधान गोपाल कृष्ण की देखरेख में करवाए गए। कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ नंबर 82 मकवाल बी में स्थानीय मकवाल निवासियों ने और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात के संस्करण को सुना। भाजपा मंडल रामकोट के किसान मोर्चा के प्रधान सागर सिंह ने बताया कि वह हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के इस संवाद को जरूर सुनते हैं जिससे उन्हें देश और दुनिया की जानकारी के साथ कई प्रकार के प्रेरणादायक कार्य करने का हौसला मिलता है। इसके साथ रामकोट, अमुआला, गलक, मकवाल, कच्छेड, कंधारनू, सलोह और काह में भी मन की बात के कार्यक्रम को सुना गया। संवाद