फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चौधरी लाल सिंह के समर्थकों ने शहीदी चौक में जताया रोष

Fri, 10 Nov 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
डोगरा स्वाभिमान संगठन के पदाधिकारियों ने एलजी प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डोगरा स्वाभिमान संगठन के संस्थापक चौधरी लाल सिंह के समर्थकों की ओर से वीरवार को शहर के शहीदी चौक में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान चौधरी लाल सिंह के भाई एवं नगर परिषद कठुआ के अध्यक्ष राजिंदर सिंह बब्बी के अलावा संगठन के जिलाध्यक्ष जतिंदर सिंह, महासचिव हरिदत्त शिशू, साहिल शर्मा, अशोक शर्मा, दलीप सिंह और विक्रमजीत वर्मा ने उपराज्यपाल प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जम्मू के अस्पताल में चौधरी लाल सिंह को सही ढंग से इलाज नहीं दिया गया। बीमार होने के बावजूद उनके टेस्ट नहीं किए गए।
विज्ञापन

राजिंदर सिंह बब्बी ने बताया कि बीते कल अस्पताल में चौधरी लाल सिंह का रक्तचाप काफी बढ़ गया था। आंखें लाल थी। उसके बावजूद उनके टेस्ट नहीं किए गए और इलाज के बिना ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। साहिल शर्मा ने आरोप लगाया कि चौधरी लाल सिंह जम्मू संभाग के लोगों के लिए संघर्ष कर रहे थे। लोगों को उनके अधिकार दिलवाने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे। इसके चलते राजनीतिक रंजिश के तहत उन्हें फंसाया गया है। आरोप लगाया कि जिस डॉक्टर से चौधरी लाल सिंह की जांच करवाई गई। वह केरल से आया है। स्थानीय डॉक्टर से जांच न करवाना भी उनकी साजिश का हिस्सा है। अपने हक के लिए संघर्ष करने वाले लोगों की आवाज दबाने का काम केंद्र सरकार और एलजी प्रशासन कर रहा है। वहीं, राजिंदर सिंह बब्बी ने कहा कि शुक्रवार को बसोहली में डोगरा स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटेंगे और राजनीति से प्रेरित इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की जा रही इस धक्केशाही के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। रोष प्रदर्शन का यह सिलसिला अब जारी रहेगा। रोजाना नए स्थान पर जाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें