संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप जिला अस्पताल बनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मंगोत्रा के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल जीएमसी कठुआ डॉ. सुरिंदर अत्री के समन्वय से स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। आयुष्मान भव अभियान के तहत ब्लॉक मेडिकल अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 636 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उद्घाटन जिला विकास परिषद सदस्य रीता ठाकुर ने किया। इस मेगा कैंप में 636 मरीजों ने 08 विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवाई। मरीजों की सबसे अधिक संख्या हड्डी रोग माहिर की ओपीडी में दिखाई दी। इस दौरान हड्डी रोग से पीड़ित 120 लोगों ने जांच करवाई। इसके अलावा, गायनी ओपीडी में 102, नेत्र में 48, सर्जरी में 87, ईएनटी में 82, त्वचा विज्ञान में 51, जरनल मेडिसिन में 73 और बाल चिकित्सा में 73 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इस दौरान बीएमओ बनी डॉ. देव राज मिश्रा ने जिला कठुआ के सबसे दूरदराज के क्षेत्र में गरीब लोगों के इलाज के लिए हाथ बढ़ाने के लिए जिला स्वास्थ्य प्रशासन और सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। वहीं, लोगों को दवाइयां भी वितरित की गई।