फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेंदुए के आतंक से हौटार गांव के लोग परेशान

Sat, 30 Sep 2023 07:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल के हौटार गांव में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। शिकार की तलाश में इन दिनों तेंदुआ घरों के आसपास घूम रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है और गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासी चरण दास पुरोहित, बाबूराम, सतपाल, ओंकार चंद, दौलत राम और अन्य लोगों ने शुक्रवार को आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उनके गांव में तेंदुए ने शंकर दास के एक मवेशी को अपना शिकार बना लिया है। वहीं गांव में दो पालतू कुत्तों को भी तेंदुए ने अपना शिकार बनाकर मार डाला है।
विज्ञापन

तेंदुआ शिकार की तलाश में लोगों के घरों के आसपास घूमता रहता है और घात लगाकर रात में पशुओं पर हमला कर देता है। कई बार दिन के समय गांव की सड़क पर भी कई लोगों ने तेंदुए को देखा है। सुबह-शाम के समय अक्सर गांव से सटे जंगल में तेंदुए को देखा जा सकता है। लोगों ने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के जंगल में पिंजरे लगाए जाएं। लोगों ने बताया कि गांव के 90 प्रतिशत लोग पशुपालन के सहारे अपना गुजारा करते हैं, पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की दस्तक के कारण कई लोगों ने अपने मवेशियों को जंगल की तरफ ले जाना छोड़ दिया है। लोगों ने वन्य जीव विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव से सटे जंगल में पिंजरे लगाए जाएं। इस संबंध में वन्य जीव विभाग के वाइल्डलाइफ वार्डन विजय कुमार वर्मा ने कहा के मामला संज्ञान में आ गया है। जल्द विभाग की टीम इलाके का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें