फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: विजेता टीम को डीआईजी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बसोहली। जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से आयोजित संतोलिया खेल गतिविधियों का वीरवार को बसोहली के जवाहर नवोदय विद्यालय में समापन हो गया। इस अवसर पर डीआईजी शक्ति पाठक ने रनर अप और विजेता टीमों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कांग्रेस के महासचिव संजय राजदान, स्वर्णकार संघ के प्रधान दीपक कपूर, एडवोकेट नवनीश मिश्रा ने डीआईजी को पशमीना भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अंतिम दिन के खेल मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों से आई टीमों ने संतोलिया खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। रनर अप और विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पुस्तकें भी दी गई। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने की नसीहत दी। पुलिस सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कई तरह की एक्टिविटी करवाती है। संतोलिया खेल भी उसी एक्टिविटी में से एक है। संतोलिया एक ऐसा खेल है जिससे व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और खेलने वाले खिलाडिंयों का भी मनोरंजन हो जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं से अपील की कि अपने समय को अच्छे कामों में लगाए और नशे से दूर रहें। नशे से बचते हुए खेल गतिविधियों में ध्यान केंद्रित कर अपना भविष्य बनाएं। इस दौरान एसएसपी कठुआ शिवदेव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें