फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उल्लास के साथ मनाया गया ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व

Fri, 29 Sep 2023 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह पार्क से निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव का पर्व ईद ए मिलाद उन नबी जिले भर में मुस्लिम समुदाय ने धार्मिक आस्था के साथ मनाया। वीरवार को जिला मुख्यालय पर एक धार्मिक जुलूस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

पुलिस की कड़ी सुरक्षा इंतजामों के बीच शहर के शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू हुए धार्मिक जुलूस में हजारों की संख्या में शामिल लोगों ने धार्मिक नारे लगाते हुए शहीदी चौक पारलीवंड, जराई चौक से होते हुए ईदगाह के मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने सामूहिक रूप से अमन और शांति की प्रार्थना की। साथ ही मोहम्मद साहब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। जुलूस की अगुवाई कर रहे मौलाना फकीर हुसैन ने बताया की ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मनाया जाता है। मुसलमान इस दिन को पैगंबर मोहम्मद साहब को याद करते हुए मानते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन हर एक को मोहम्मद साहब के संदेश के बारे में जानकारी दी जाती है। साथ ही जगह-जगह उनके जन्म की खुशी में धार्मिक जुलूस का आयोजन किया जाता है, ताकि लोग मोहम्मद साहब को याद करते हुए अपने आप से भाईचारे को मजबूत बना सके। आगे उन्होंने कहा कि आज के इस कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने इसी संदेश को आगे बढ़ते हुए मानव का को मजबूत करने का संदेश दिया है। साथ ही दुनिया की हर एक की भलाई के लिए प्रार्थना की है ताकि लोग मोहब्बत के पैगाम को जान सकें। भाईचारा से समाज में उन्नति और शांति आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें