फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से प्रभावित लोगों के लिए राशन स्टोर कर लें: एडीसी

Sun, 18 Jun 2023 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसोहली। बरसात के सीजन की तैयारियों को लेकर एडीसी बसोहली के कार्यालय में एडीसी अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीसी ने जोनल शिक्षा अधिकारी को निर्देश कि बरसात के सीजन में घर क्षतिग्रस्त होने तथा अन्य तरीकों से प्रभावित होने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था स्कूलों में की जाए। साथ ही टीएसओ को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में खाद्य वितरण विभाग के स्टोर में राशन को स्टोर कर लें ताकि लोगों को राशन के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

एडीसी ने पीएमजीएसवाई के एईई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों निर्देश दिए कि बरसात के दिनों में भूमि खिसकने के कारण बंद होने वाली सड़क को तत्काल यातायात के लिए खोला जाना चाहिए। एडीसी ने पीडीडी के एईई व जलशक्ति विभाग के एईई को बिजली व पेयजल व्यवस्था का कहीं भी ढांचा क्षतिग्रस्त होने की सूरत में तत्काल मरम्मत करने तथा मरम्मत के लिए जरूरी सामान को बरसात के सीजन से पूर्व मंगवाने की हिदायत दी। बीएमओ को क्षेत्र के चिकित्सालयों में दवाइयों का स्टॉक उपलब्ध रखने के लिए कहा गया। पुलिस की महिला अधिकारी कुसुम को निर्देश दिए कि पुलिस विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए जरूरी व्यवस्था कर ले और एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमों के साथ भी संपर्क में रहे। एडीसी ने बताया के बरसात के सीजन को देखते हुए मुख्य कंट्रोल रूम एडीसी कार्यालय में स्थापित किया जाएगा, जिसका शीघ्र ही फोन नंबर जारी कर दिया जाएगा। एडीसी ने बताया के 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस है तथा बसोहली में इस उपलक्ष्य में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन टीआरसी पलाही, बसोहली में किया जाएगा। सभी कर्मचारी व अधिकारी टीआरसी में योगा दिवस कार्यक्रम में भाग लें। इस अवसर पर तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, एईई पीएमजीएसवाई नवनीत पठानिया, खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी, नगर कमेटी ईओ रविंद्र शर्मा, जोनल शिक्षा अधिकारी लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, के अधिकारी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें