फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ किया आंवले के वृक्ष का पूजन

Sun, 26 Nov 2023 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोगों से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने वृक्ष के नीचे खिचड़ी पकाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में शनिवार को आंवला पूजन किया गया। कार्तिक मास के अक्षय नवमी पर मनाए जाने वाले इस पर्व के चलते विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर सामूहिक रूप से आंवले के वृक्ष का पूजन करते हुए अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। वहीं आंवले के वृक्ष के नीचे खिचड़ी बनाकर महिलाओं ने परिवार सहित प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 12 स्थित मठ मंदिर में सुबह से ही आंवले के वृक्ष का पूजन करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का विधि विधान से पूजन किया और और सामूहिक रूप से खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। पूजन के विषय में श्रद्धालु महिला अंजू शर्मा और शालिनी शर्मा ने बताया कि अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, क्योंकि इसमें भगवान शिव और विष्णु का वास माना जाता है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने भी आंवले के वृक्ष का पूजन सामूहिक रूप से किया और इसके नीचे ही बैठकर खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया है। मानता है कि इस वृक्ष के नीचे बैठने और भोजन करने से सभी रोगों का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें