फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बेंच प्रेस प्रतियोगिता में लड़कियों में सुहानी व लड़कों में ध्रुव रहे सर्वश्रेष्ठ

Mon, 09 Oct 2023 05:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनपुर। लखनपुर में कठुआ पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित बेंच प्रेस प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सुहानी शर्मा और ध्रुव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर के खिताब से नवाजा गया। आयोजित प्रतियोगिता में कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 53 किलोग्राम से लेकर 120 किलोग्राम तक की 9 श्रेणियों के मुकाबले कराए गए जिसमें ध्रुव शर्मा, सुहानी शर्मा, अंशु शर्मा, रितिका सिंह, रुभम शर्मा, कोनिका, आदित्या शर्मा और शाहिना मालिक अलग-अलग श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुने गए।
विज्ञापन

वहीं पुरुष प्रतियोगिता की सीनियर कटेगरी के मुकाबले में रुभम शर्मा, जूनियर में अंशु शर्मा, मोहमद तौसीफ, चाहत शर्मा और 59 किलोग्राम की श्रेणी में हार्दिक खजुरिया, न्यामत मोहम्मद व अन्य पहले स्थान पर रहे। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा व मुख्य सचिव शबील अहमद ने बताया कि एसोसिएशन युवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर अलग-अलग तरह की चैंपियनशिप का आयोजन करवाती है, जिसमें जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों से पहलवान हिस्सा लेते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इसके अतिरिक्त शबील अहमद ने बताया कि एसोसिएशन ने छठी प्रतियोगिता के आयोजन में एएसपी कठुआ परमजीत सिंह व थाना प्रभारी लखनपुर सुनील शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि प्रतियोगिता के अंत डीडीसी वाइस चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, लखनपुर नपा के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा सीटू व महिला थाना कठुआ की इंचार्ज यशोधा जसरोटिया को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं चैंपियनशिप में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एसोसिएशन की तरफ से मेडल, प्रमाण पत्र व प्रोटीन व शेकर देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने खुशी व्यक्त करते हुए एसोसिएशन का आभार प्रकट किया जो हमेशा उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका देती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें