फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 3 माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं उच्चापिंड और मोरन वासी

Fri, 06 Oct 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पिछले करीब 3 माह से पेयजल संकट का सामना कर रहे जुथाना पंचायत के उच्चापिंड और मोरन वासियों ने जिला प्रशासन से उनकी समस्या का जल्द समाधान किए जाने की मांग की है। वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग पर लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीरता न बरते जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि डीसी कठुआ उनकी परेशानी को खत्म करेंगे लेकिन दुर्भाग्य से वह नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सरपंच जुथाना कृष्ण सिंह ने बताया कि जुलाई महीने में हुई बारिश के दौरान ही गांव में पानी की सप्लाई करने के लिए जुथाना डगवेल से बिछाई गई पाइपलाइन जगह-जगह से बह गई थी। तब से लेकर आज तक जलशक्ति विभाग ने पाइप लाइनों की मरम्मत नहीं की और अब भी विभाग का रवैया लोगों की इस समस्या का समाधान करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। इस कारण इन दोनों ही गांव में बसे करीब 60 परिवार अपनी पेयजल की जरूरत पूरा करने के लिए गांव के साथ बहने वाली खड्ड के पानी पर ही आश्रित है। वही, ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ डोगरा ने जल शक्ति विभाग के कार्य प्रणाली पर कड़ा रोष जताया। साथ ही उपराज्यपाल से मांग करते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के ऊपर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस मौके पर चग्गर सिंह, मंगूराम, बलवंत सिंह, पूरन चंद, बलवंत राज रविंद्र सिंह ठेला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें