फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Aug 2023 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने स्वर्गीय नेता के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजिल दी।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्व. जेटली के बारे में जानकारी देते हुए उनकी अदभुत नेतृत्व क्षमता को याद किया। उन्होंने कहा कि आज अगर भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है तो इसमें वित्तमंत्री के रूप में उनकी सेवाएं भी शामिल है। देश और संगठन में अलग-अलग दायित्वों में उनकी भूमिका को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस स्थान पर है, उसमें स्वर्गीय जेटली का योगदान अविस्मरणीय है। वहीं जम्मू कश्मीर से उनके जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की विकास योजनाओं को परवान चढ़ाने में भी अहम किरदार निभाया। हीरानगर में उनकी ससुराल होने के कारण कठुआ जिला से भी उनका गहरा संबंध था। लिहाजा हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम उनके पदचिन्हों का अनुसरण करें। इस मौके पर डा. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, विद्यासागर शर्मा, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, अनिल सिंह अंदोत्रा, रजनी शर्मा, रविंद्र सिंह पठानिया, परुषोत्तम शर्मा, अक्षय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें